खंदौली में आधी रात कटीले तार में फसी गाय, सूचना पर दौड़े भाकियू नेता व गौ सेवक

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव खेरिया में खेतों में लगे कंटीले तारों में फंसकर एक गोवंश घायल हो गया। गोवंश के गले में गंभीर चोट आई। सूचना पर गिर्राज सिंह नौहवार भाकियू नेता व गौ सेवक के साथ उनकी टीम पहुंची। टीम ने घायल गोवंश का उपचार कराया। इसके बाद पुलिस को बुलाया।
गिर्राज सिंह नौहवार ने बताया की क्षेत्र में देशी गायों का दूध निकालने के बाद लोग खेतों में छोड़ देते हैं। उनकी परवाह तक करने वाला नहीं होता है। गोकशी से बची गाय किसानों द्वारा लगवाए गए कटीले तारों से बचती हुई नहीं दिखाई दे रही है। अगर खेत में गाय है तो किसान भी उसी तरफ से खदेड़ता है कि वह तार में फंस के घायल हो जाए और दोबारा खेत में आना बंद कर दे। ऐसे किसान गायों को कटीले तार की तरफ खदेड़ते है जिससे गाय कट जाती है। ऐसे मौसम में उनके घाव भी नहीं सही हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में गायें तडप-तडप के मर रही हैं। जिले में प्रतिबंधित तार किसान लगा रहे हैं, जिस तरफ अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।



