आगराभारत संगम

आवलखेड़ा गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय महायज्ञ

आगरा उत्तर प्रदेश

आवलखेड़ा में गायत्री महायज्ञ आज से प्रारंभ

तीन दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम

भूपेंद्र भारद्वाज मौत
भारत TV
आगरा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मस्थली गायत्री शक्तिपीठ आवलखेड़ा में तीन दिवसीय महायज्ञ आज बुधवार दिनांक 21 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को समापन होगी सुबह गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञशाला के अंदर हवन पूजन प्रारंभ किया गया मंत्र उच्चारण के दौरान हवन प्रारंभ हुआ हजारों हवन कर्ताओं ने हवन में आहुति थी सुबह 4:00 बजे से ही कार्यकर्ता अपने-अपने कार्य में लगे हुए थे सभी व्यवस्थाएं कार्यकर्ताओं के द्वारा संपन्न की गई है तीन दिवसीय महायज्ञ के लिए हर प्रकार की व्यवस्था है बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तीन दिवसीय महायज्ञ में कई हजार लोग आहुति देंगे

मंदिर की सजावट

तीन दिवसीय महायज्ञ के लिए मंदिर को दुल्हन की सजा सजाया गया है तो वहीं रोड पर भी चारों तरफ लाइट लगाई गई है जिससे की रात्रि के समय आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो गायत्री मंदिर से लेकर सूर्य मंदिर तक सजावट की गई है
श्रद्धालुओं का आवागमन
तीन दिवसीय महायज्ञ के लिए अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु यज्ञ में पहुंच रहे हैं बसंत पंचमी के दिन तो कई हजार श्रद्धालुओं के भीड़ मंदिर में देखने को मिलेगी रात्रि में रहने के लिए एवं भोजन की व्यवस्था की गई है जो श्रद्धालु बाहर से आएंगे उनको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button