
ब्राह्मण सम्मेलन के बाद पुलिस आई हरकत में
गुमशुदा बालिका की तलाश में सहयोग हेतु अपील
आगरा तान्या मिश्रा की बारामती के लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हो सका ब्राह्मण समाज के द्वारा खंडोली में एक सम्मेलन किया गया और एलान किया गया कि तान्या मिश्रा की जल्द बरामदी हो पुलिस अधिकारियों से मिलने के बाद थाना ट्रांस यमुना पर ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 15 दिन का समय दिया गया उसके बाद अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया उसके बाद पुलिस हरकत में आई और तान्या मिश्रा की तलाश के लिए पुलिस ने जनता से सहयोग मांगा है सूचना देने वाले को ₹50000 इनाम देने की घोषणा की है
कमिश्नरेट आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका तान्या मिश्रा पुत्री श्री विनय मिश्रा की तलाश की जा रही है।
गुमशुदा बालिका तान्या मिश्रा, दिनांक 24.10.2025 को समय लगभग 10:40 बजे पूर्वाह्न घर से अपने भाई से कहासुनी के उपरांत कहीं चली गई थी, जो अभी तक वापस नहीं आई है। इस संबंध में थाना ट्रांस यमुना पर मु0अ0सं0–443/2025, धारा 137(2) बी.एन.एस., दिनांक 25.10.2025 को अभियोग पंजीकृत किया गया है।
हुलिया (गुमशुदा):
लंबाई: लगभग 05 फुट 03 इंच
रंग: गेहुँआ
वस्त्र: काले रंग की टी-शर्ट व लोअर
अतः समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी व्यक्ति को गुमशुदा बालिका तान्या मिश्रा के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होती है, तो कृपया तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करें—
उ0नि0 विक्रम सिंह (जाँचकर्ता), थाना ट्रांस यमुना, आगरा
📞 9794898288
प्रभारी निरीक्षक, थाना ट्रांस यमुना, आगरा
📞 7839870594
सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता, आगरा
📞 9454401229
🔹 सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) का इनाम प्रदान किया जाएगा।



