अंजामआगरा

प्रेमिका की प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या तीन गिरफ्तार

आगरा

प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा

यमुना एक्सप्रेसवे के पास फेंकी थी लास आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

आगरा

एआई से सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री, दिल्ली से प्रेमी गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से युवती की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।
पुलिस ने दिल्ली से मृतका के प्रेमी सनी, उसकी मां और सौतेले पिता प्रदीप को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह के अनुसार, आरोपी सनी ने नई प्रेमिका से शादी की चाह और मृतका द्वारा अवैध गतिविधियों में शामिल होने से इनकार करने पर, परिजनों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शव को कार से यमुना एक्सप्रेस-वे लाकर खंदौली थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया।
शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के पास युवती का शव मिलने के बाद मामला ब्लाइंड मर्डर बन गया था। पुलिस ने एआई तकनीक से मृतका की पहचान हेतु तस्वीर तैयार कर सोशल मीडिया और पुलिस नेटवर्क पर साझा की, जिससे उसकी पहचान सोनाली के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि सोनाली मूल रूप से महोबा की रहने वाली थी और दिल्ली में प्रेमी सनी के साथ रह रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मामले का सफल खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट:आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी, आगरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button