
*वेब सीरीज निर्माता निर्देशक के विरुद्ध अधिवक्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के नेताओं द्वारा थानाध्य न्यू आगरा को दिया ज्ञापन। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाने की की मांग।*
वेब सीरीज निर्माता घूसखोर पंडित के निर्माता निर्देशक नीरज पांडे एवं फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेई सहित अन्य कलाकारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने हेतु आज राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में ब्राह्मण समाज से जुड़े अधिवक्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के नेताओं ने थाना अध्यक्ष न्यू आगरा से मिलकर एक ज्ञापन भेंट किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि ब्राह्मण समाज सदियों से समाज को शिक्षा संस्कृति संस्कार मार्ग दर्शन और सामाजिक न्याय की बात करता रहा है। लेकिन किसी जाति विशेष पर इस तरह की फिल्म बना कर बदनाम करना यह समाज को बांटने समाज में विद्वेष पैदा करने तथा किसी विशेष वर्ग को बदनाम करने तथा अपमान करने का अपराध किया गया है। उक्त फिल्म निर्माता निर्देशक व अभिनेता तथा अन्य कलाकारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर सख्त कानूनी कार्य वाही की जाए। थाना अध्यक्ष राजीव त्यागी ने सभी अधिवक्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के नेताओं को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उचित कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञापन देने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता अधर शर्मा गगन शर्मा मुकेश शर्मा आनंद शर्मा अनिल तिवारी तान्या जैन बी एस फौजदार ब्राह्मण समाज के नेताओं में प्रमुख रूप से पवन शर्मा प्रदीप चंसौलिया सुभाष उपाध्याय नागेंद्र उपाध्याय सर्वेश शर्मा संजय शर्मा विनय दुबे सुमित दीक्षित देवेंद्र दीक्षित अमित शर्मा प्रमोद शर्मा शिवाजी शर्मा के अलावा अन्य तमाम अधिवक्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के नेताओं ने ने फिल्म निर्माता निर्देशक अभिनेता तथा अन्य कलाकारों के विरुद्ध भारी रोष व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।



