अंजामदेश-दुनिया

आगरा लिंग परीक्षण का चल रहा था धंधा छह गिरफ्तार

आगरा

*आगरा से बड़ी खबर*

*आगरा-ग्वालियर हाईवे पर फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़, रात में भ्रूण लिंग जांच करते 6 आरोपी गिरफ्तार*

*आगरा।* आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संस्कार होटल अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापा मारकर अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में रात के अंधेरे में गर्भस्थ शिशु के लिंग की जांच की जा रही थी। टीम ने मौके से 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। छापेमार कार्यवाही के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि यह अवैध धंधा पिछले कई वर्षों से संचालित किया जा रहा था। इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए सोनीपत की एक गर्भवती महिला को डिकॉय बनाकर गिरोह के सदस्यों से संपर्क किया गया था। जैसे ही अस्पताल में लिंग जांच की प्रक्रिया शुरू हुई, टीम ने छापा मार दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अस्पताल का संचालन सैया निवासी भानु प्रताप द्वारा किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अस्पताल को सील करने की कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button