आगरा
खंदौली में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

आगरा। खंदौली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर धारऊ अंडरपास के नीचे से एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर को चेकिंग के दौरान जितेंद्र उर्फ छोटू निवासी ग्राम पुरा गोवर्धन, थाना खंदौली को पकड़ा गया। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।



