खंदौली में Ai से बनी ख़बरें हो रहीं वायरल, देशभक्तों के मंदिर पर 10 लाख का झूठ, अखबारों की छवि खराब करने की साज़िश
देशभक्त मंदिर के लिए 10 लाख रुपये मंजूरी की खबर पर सस्पेंस, आधिकारिक पुष्टि नहीं

आगरा। एत्मादपुर तहसील के खंदौली ब्लॉक के सामने स्थित देशभक्तों के मंदिर की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये मंजूर होने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों में फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल रही है।
मंदिर की स्थिति सुधारने के लिए समाजसेवी भूपेंद्र भारद्वाज, लोकदल नेता आशीष शर्मा और उनकी टीम द्वारा मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर जीर्णोद्धार की मांग किए जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ पहुंचकर शासन को प्रार्थना पत्र भी सौंपा था।
मामले में उप जिलाधिकारी एत्मादपुर ने संज्ञान लेते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार स्थायी जीर्णोद्धार का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।
दिनाँक 30 सितम्बर से इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर AI से बनी ख़बरें वाइरल हो रही है जिनके कारण अखबारों की छवि खराब हो रही है अखबारों के सम्पादको ने कार्यवाही की बात कही है
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 10 लाख रुपये की मंजूरी वास्तव में किस आदेश या शासनादेश के तहत हुई है? यदि राशि स्वीकृत हुई है तो संबंधित विभाग द्वारा आदेश सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? वहीं, यदि मंजूरी की प्रक्रिया अभी लंबित है तो इसकी स्थिति स्पष्ट किए जाने की जरूरत है।
देशभक्तों के नाम से जुड़े इस मंदिर के संरक्षण को लेकर प्रशासन से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है।



