आगरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत

खंदौली टोल प्लाजा पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने किया आत्मीय अभिनंदन

आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित खंदौली टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार के राज्यमंत्री पंकज चौधरी का विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान विधायक ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने राज्यमंत्री पंकज चौधरी से विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारी तथा भाजपा के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button