आगरा

एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की बैठक, प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प

एत्मादपुर। विधानसभा एत्मादपुर के पूर्व प्रत्याशी प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने एक बैठक में सम्मिलित होकर आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

बैठक में समाजवादी पार्टी के पक्ष में संगठनात्मक स्तर पर मजबूती से कार्य करने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान सभी साथियों ने एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता है। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी दोहराया गया।

बैठक में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button