अंजामआगरा

आगरा में डंपर ने दो को रोंदा एक की मौत एक घायल

एत्मादपुर

*एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदाएक की मौत एक घायल

एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर नगला लाले के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार घायल युवक सेमरा और विचपुरी के निवासी हैं। दोनों युवक सिलेंडर भरवाने के लिए जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि डंपर पर आरएस उपाध्याय लिखा हुआ था।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना एत्मादपुर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि खंदौली रोड पर तेज रफ्तार डंपरों पर कोई अंकुश नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि 12:00 बजे से एत्मादपुर होते हुए खंदौली, बरहन, अवालखेड़ा, जलेसर के लिए सैकड़ों डंपर निकलते हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से डंपरों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button