आगराभारत संगम

खंदौली रामनगर, लाल मंदिर के पास लगेगी 6 फीट ऊंची महर्षि परशुराम जी की मूर्ति*

आगरा

*खंदौली रामनगर, लाल मंदिर के पास लगेगी 6 फीट ऊंची महर्षि परशुराम जी की मूर्ति*

विधायक डॉ धर्मपाल सिंह के द्वारा भेजा गया था प्रस्ताव

*एत्मादपुर, आगरा।* जनपद आगरा के अंतर्गत विधानसभा 86-एत्मादपुर के रामनगर में लाल मंदिर के पास परमपूज्य महर्षि परशुराम जी की मूर्ति स्थापना का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन, लखनऊ की ओर से पुलिस आयुक्त / जिलाधिकारी, आगरा को पत्र भेजा गया है। पत्र संख्या – 1799 / सं०नि०-25(6) / 2026-27, दिनांक 21 सितम्बर, 2026 को निदेशक संजय कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि इससे पहले निदेशालय के पत्र संख्या-776 / सं०नि०-25(5) / 2026-27, दिनांक 24 जून, 2026 के द्वारा शासनादेश संख्या-3460 / छः-3-2008-251 / 2002, दिनांक 23 सितम्बर, 2008 के क्रम में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रस्तावक से सम्पर्क कर 10 बिन्दुओं पर अपनी स्पष्ट संस्तुति सहित संयुक्त हस्ताक्षरित आख्या इस निदेशालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था,

पत्र में यह भी अवगत कराया गया है कि संस्कृति अनुभाग, उ०प्र० शासन के पत्र सं०-2191 / बार-2026-20287, दिनांक 07.09.2026 द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के क्रमांक-18 पर प्रस्तावित मूर्ति सम्मिलित है।

इसलिए अब फिर से अनुरोध किया गया है कि निदेशालय के 24 जून, 2026 के पत्र के क्रम में वांछित 10 बिन्दुओं पर अपनी स्पष्ट संस्तुति सहित संयुक्त हस्ताक्षरित आख्या, मूर्ति के आकार (ऊंचाई) व धातु तथा प्रस्तावक द्वारा अनुमोदित फोटोग्राफ के साथ इस निदेशालय को शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि शासन के आदेशानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

इस पत्र की प्रतिलिपि विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन और डॉ० धर्मपाल सिंह, विधायक, 86, एत्मादपुर विधानसभा, आगरा को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

एत्मादपुर क्षेत्र में इस पत्र के सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि अब जल्द ही रामनगर, लाल मंदिर के पास परशुराम जी की भव्य मूर्ति की स्थापना का रास्ता साफ होगा।

एत्मादपुर में खंडोली रामनगर को ब्राह्मणों की राजधानी माना जाता है लेकिन भगवान परशुराम की मूर्ति ना होने के कारण समाज के तमाम लोगों के द्वारा प्रयास किए गए एत्मादपुर के तमाम विधायक रह चुके लेकिन किसी के द्वारा प्रस्ताव नहीं किया गया ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि अब विधायक डॉ धर्मपाल सिंह के द्वारा समाज की मांग पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी मूर्ति की स्थापना को लेकर डॉक्टर धर्मपाल सिंह से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मूर्ति स्थापना के लिए मंजूरी मिल चुकी है अब जल्द ही मूर्ति की स्थापना की जाएगी महर्षि परशुराम जी की
स्थापना से विप्र समाज के लोगो में एक नया संदेश जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button