अंजामभारत संगम

विधायक डा, धर्मपाल सिंह के बाद अब कौन होगा ऐसा नेता जो बदल देगा चौराहे का नाम

आगरा

विधायक डा, धर्मपाल सिंह के बाद अब कौन होगा ऐसा नेता जो बदल देगा चौराहे का नाम

*एत्मादपुर में परशुराम मूर्ति मंजूरी, ब्राह्मण वोट पर नजर*

*विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के प्रयास से खंदौली के लाल मंदिर पर लगेगी 6 फुट की प्रतिमा*

*एत्मादपुर / आगरा।* एत्मादपुर विधानसभा में इस बार ब्राह्मण वोट निर्णायक होगा। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर नेता हर समाज को अपने पाले में लेने की कोशिश में लगा है।

इसी बीच एक बड़ी खबर ने सियासी हलचल मचा दी है। एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के प्रयास से महर्षि परशुराम जी की मूर्ति स्थापना को शासन से मंजूरी मिल गई है।

*कहां लगेगी मूर्ति ?*
खंडौली के लाल मंदिर के पास, आगरा-अलीगढ़ रोड पर महर्षि परशुराम जी की *6 फुट की भव्य प्रतिमा* स्थापित की जाएगी।

खंडौली को ब्राह्मणों की राजधानी कहा जाता है। यहां सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज के लोग रहते हैं। इसलिए इस जगह का चयन किया गया है।

*क्यों है ये मंजूरी खास ?*
एत्मादपुर में पहले से ही परशुराम जी की मूर्ति लगी हुई है, लेकिन रोड किनारे सरकारी मंजूरी के साथ 6 फुट की मूर्ति की स्थापना पहली बार हो रही है। ये ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का विषय है।

विधायक ने काफी समय पहले शासन को प्रस्ताव भेजा था। लंबे प्रयास के बाद शासन ने पूरी प्रक्रिया करके मंजूरी दे दी।

*अब क्यों याद आ रहे हैं ब्राह्मण ?*
अभी तक किसी नेता ने परशुराम मूर्ति के लिए ऐसा प्रयास नहीं किया था। ऐसा नहीं है कि ब्राह्मण एक ही पार्टी में हो सभी पार्टियों में ब्राह्मण समाज के नेता हैं लेकिन ब्राह्मण समाज की तरफ कोई सोचता नहीं ब्राह्मण समाज को बदनाम करने में लोग सबसे आगे होते हैं लेकिन अब ब्राह्मण समाज उसका जवाब देने की तैयारी में लग चुका है

मंजूरी की खबर आते ही तमाम पार्टियों के नेता ब्राह्मण समाज को लुभाने में लग गए हैं। जो नेता एक मूर्ति तक नहीं लगवा सके, वो अब सभी समाज की मूर्ति लगाने की बात कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही प्रेस वार्ता में ब्राह्मण समाज के पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाले नेता भी अब ब्राह्मण समाज की बात कर रहे हैं।

ब्राह्मण समाज के पत्रकारों का अपमान भी लोग कर चुके हैं। लेकिन पत्रकार किसी का चापलूस नहीं होता, वो किसी के दबाव में काम नहीं करता।

*ब्राह्मण समाज क्या सोच रहा है ?*
ब्राह्मण समाज विवेक रखता है। इस बार विप्र समाज खुलकर उसी व्यक्ति के साथ रहेगा, जिससे उसे सम्मान मिलने की उम्मीद होगी।

क्योंकि वोट लेने के बाद अक्सर नेता यही कहते नजर आते हैं कि ब्राह्मण समाज ने हमें वोट नहीं दिया। अगर वोट नहीं दिया, तो आखिर किसको दिया ?

*आगे क्या ?*
अब देखना ये होगा कि मंजूरी के बाद कितने नेता एत्मादपुर में और मूर्ति लगवाते हैं, कितने चौक-चौराहों का नाम बदलवाते हैं, और कितने सिर्फ समाज को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button