खंदौली में पुलिस कुर्सी पर मस्त, राहगीर जाम में व्यस्त, पुलिस चौकी फिर भी लगता है जाम

आगरा। थाना खंदौली पड़ाव चौराहे पर चौकी के सामने जाम लग गया। जाम से आवागमन बाधित हो गया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा और लोग जूझते रहे। पुलिस चौकी के सामने जाम लगने के बावजूद लोग बहुत देर तक फंसे रहे। सिपाही भी जाम में फंसे परेशान लोगों को दूसरों की तरह तमाशबीन बन देखते रहे। पुलिस प्रशासन को लोग कोसते रहे। उल्लेखनीय है कि यहां अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की समस्या रहती है।
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे के समय चौकी के सामने रोडवेज बस एवं ट्रक के जल्दी निकलने के फिराक में जाम लगा। वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। भीषण गर्मी और ऊपर से लगे जाम में फंसे लोगों का बुराहाल था। बहुत देर बाद पहुंचे पुलिस ने मोर्चा संभाला तो जाम से लोगों को निजात मिल सका। काफी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।



