आगरा
प्रधान की लापता बेटी को 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला

आगरा ब्लॉक खंदौली की ग्राम पंचायत मुड़ी जहांगीरपुर के प्रधान राजीव गिरी पुत्र हरी गिरी ने थाने पर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया उसमें कहा कि उसकी बेटी जिसकी उम्र 23 वर्ष है कहीं गायब हो गई है काफी छानबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि फिर जानकारी मिली कि विशेष चौहान पुत्र मुकेश चौहान निवासी न, बड़ा थाना डौकी के द्वारा बेटी को शादी के उद्देश्य से ले गया है थानाध्यक्ष खंदौली उपेंद्र श्रीवास्तव ने तत्काल कार्रवाई करते चौकी प्रभारी मूवी सत्येंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम बनाकर बारामती के लिए रवाना किया गया पुलिस बेटी को 24 घंटे में बरामद कर लिया पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में लगी हुई है।



