आगरा

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को वितरित की गईं किट

आगरा। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होटल मधु श्री में लघु उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के युवाओं को किट वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपने परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विधायक ने सभी लाभार्थियों को किट प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं को उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त शैलेन्द्र कुमार, लाभार्थीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button