आगरा

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बड़ा खुलाशा: विराट कोहली को 5 करोड़ में बुलाया था

मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने बड़ा खुलासा किया है. फलाहारी महाराज ने पत्र लिखकर प्रेमानंद बाबा को गोवर्धन गिरिराज जी में रहने की अपील की. संतों का आरोप है कि एक बिल्डर लॉबी और भू-माफिया सिंडिकेट ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम का नाम इस्तेमाल कर पीआर और वसूली का खेल रचा. उन्होंने कहा कि राजस्थान की कंपनी है जो विराट कोहली को 5 करोड़ में लेकर आई थी और अब उस कंपनी के लोग संत बनकर आश्रम में घुस चुके है और अब वो प्रॉपर्टी का काम कर रहे है. फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज को विश्वभर के सनातनियों के लिए पूज्य संत बताते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है .हालांकि, भारत Tv न्यूज़ इस सनसनीखेज आरोप की पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button