आगरा

विकसित भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब

आगरा के तारघर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को कार्यकर्ताओं ने सुना

आगरा। तारघर मैदान में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा” में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शी संबोधन को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, सांसद राजकुमार चाहर, महापौर हेमलता दिवाकर, पूर्व मंत्री रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जी.एस. धर्मेश, विधायकगण, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, राजकुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, जिलाध्यक्षगण, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button