नगर निगम चुनाव

ब्रज यातायात समिति और सर्वोदय हॉस्पिटल मिलकर 15 सितंबर को लगाएंगे मेगा हेल्थ कैम्प

मथुरा। अपने समाज को स्वस्थ रखने के लिए सामाजिक संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के द्वारा 15 सितंबर 2023 को सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के द्वारा एक दिवसीय निशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन सर्वोदय हेल्थ क्लिनिक कृष्ण नगर मथुरा पर किया जा रहा है।

इस कैंप में हृदय रोग, सामान रोग, डायबिटीज, महिला संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर नि:शुल्क अपनी सेवाएं देंगे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया क‍ि इस कैंप में परामर्श के साथ बीमारियों की जांचें निशुल्क की जाएंगी। उन्होंने मथुरा की जनता से अपील की है क‍ि इस मेगा नि:शुल्क कैंप में अधिक से अधिक पहुंचकर इस कैंप का लाभ उठायें और समाज को स्वस्थ बनाने की मुहिम में शामिल हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button