नगर निगम चुनाव

खंदौली कस्बे में लगेंगी 5 हाईमास्ट लाइटें, विधायक ने किया स्थलों का निरीक्षण

आगरा। खंदौली कस्बे में रात्रि के समय बेहतर रोशनी और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधायक धर्मपाल सिंह द्वारा पांच हाईमास्ट लाइटें लगाने की पहल की गई है। इसी क्रम में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के पीडी श्री विनय वर्मा जी के साथ कस्बे का दौरा कर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए निर्धारित स्थलों का निरीक्षण कराया गया। कस्बे के इन स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। स्थानीय लोगों की जरूरतों को देखते हुए चयनित स्थलों का निरीक्षण किया गया, ताकि वहां प्रकाश की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। हाईमास्ट लाइटें लगने से कस्बे में रात के समय पर्याप्त रोशनी मिलेगी। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी तथा अंधेरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम करने में मदद मिलेगी। इस पहल से खंदौली कस्बे में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को अब इन स्थलों पर हाईमास्ट लाइटें लगने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button