आगरा सिकंदरा हत्या काण्ड

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में सामने आया कथित हत्याकांड पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि महिला ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया और उसके ऊपर दोबारा टाइल्स लगवा दीं। इसके बाद करीब 45 दिनों तक पति की गुमशुदगी का नाटक कर परिजनों और पुलिस को गुमराह करती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की हत्या किए जाने के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतना बड़ा गड्ढा खोदने, शव दफनाने और बाथरूम को दोबारा तैयार करने में क्या किसी और ने भी सहयोग किया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम इस पहलू की भी जांच कर रही है। रेणुका धाम कॉलोनी में घटना के बाद सन्नाटा पसरा है, जबकि मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। मामले की अंतिम सच्चाई पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।



