खंदौली सीएचसी पर संविदा कर्मचारियों का काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन

आगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली पर संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा कैडर सृजन की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी सेवा शर्तों और वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों ने सरकार एवं विभागीय अधिकारियों से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने की अपील की।
कर्मचारियों का कहना है कि समान कार्य के लिए समान वेतन मिलने के साथ ही संविदा कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण की स्पष्ट व्यवस्था और अलग कैडर का सृजन किया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया जा रहा है।
प्रदर्शन में डॉ महेंद्र प्रताप डॉ मनुशील पचोरी डॉक्टर बौद्ध प्रकाश सिंह डॉक्टर राजू खान डॉक्टर अंजु डॉक्टर सुनीता भंगिया बीपीएम कयामुद्दीन bcpm कुलदीप सिंह bam तरुण सारस्वत sts अरविंद महेश कुमार lt स्टाफ नर्स प्रीति भारती ,अंजना, डॉली सिंह आदि अन्य समस्त एनएचएम कमी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया



