आगरा

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर भारतीय किसान यूनियन ने किया संगठन विस्तार

आगरा। किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की 91वीं जयंती के अवसर पर आगरा जनपद में भारतीय किसान यूनियन द्वारा जन्म जयंती समारोह हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से एत्मादपुर तहसील अध्यक्ष के पद पर श्री प्रकाश कुमार को नियुक्त किया गया। वहीं पूर्व तहसील अध्यक्ष श्री अनुरुद्ध कुमार यादव को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए जिला सचिव, भारतीय किसान यूनियन जनपद आगरा नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए किसान हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button