नगर निगम चुनाव

आगरा कोचिंग सेंटर में मिला शिक्षक का शव

आगरा

कोचिंग सेंटर में मिला शिक्षक का शव, मचा हड़कंप*

आवास विकास के बीएस प्लाजा स्थित कोचिंग सेंटर में शिक्षक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीएस प्लाजा के सेमी बेसमेंट में कोचिंग सेंटर मंगलवार से बंद पड़ा था। मंगलवार से न कोचिंग खुली और न ही शिक्षक ओमप्रकाश यादव पहुंचे। सेमी बेसमेंट से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोचिंग सेंटर का ताला खुलवाया तो अंदर शिक्षक का शव मिला।

मृतक की पहचान शिक्षक ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। ओपी यादव के नाम से ही कोचिंग सेंटर का संचालन हो रहा था।

बताया जा रहा है कि करीब 50 वर्षीय ओमप्रकाश यादव अविवाहित थे। वह कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के निवासी थे। शव डीकंपोज होने से इलाके में दुर्गंध फैल गई थी।

कोचिंग सेंटर में शव मिलने की सूचना पर थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button