अंजामदेश-दुनिया

होटल में दुष्कर्म 3 लाख की वसूली 4 के खिलाफ मुकदमा

आगरा

खंदौली के न्यू कुबेर होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 3 लाख की वसूली, 4 पर मुकदमा*

होटल में लाया जाता है स्कूल की छात्राओं को

पहले भी हो चुकी है होटल के अंदर कई बड़ी घटनाएं

*आगरा।* थाना खंदौली क्षेत्र के टेढ़ी बगिया, जलेसर रोड स्थित न्यू कुबेर होटल एंड रेस्टोरेंट में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपये हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना खंदौली पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एफआईआर के अनुसार आरोपी यश चौधरी, दीपक, टडा उर्फ तिलक सिंह निवासी महादेवी नगर, खंदौली और न्यू कुबेर होटल के मालिक व संचालनकर्ता ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि 25 मई 2026 से 6 अक्टूबर 2026 के बीच नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर होटल में ले जाया गया, दुष्कर्म किया गया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया गया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कई बार में 5 हजार से 1 लाख रुपये तक वसूले गए। आखिर में डिलीट करने के नाम पर कुल 3 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पैसों के लिए पीड़िता के परिवार को अपना प्लॉट तक बेचना पड़ा।

*पुलिस ने इन धाराओं में केस दर्ज किया:*
भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 65(1), 64(2)(m), 308(2), 351(3), 61(2)(a) और पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 5l व 6।
* केस की जांच इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि होटल में नाबालिग बच्चियों को प्रेमजाल में फंसाकर वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह की जांच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button