आगरा

शहीद स्मारक पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य रंगोली, शहीदों के त्याग और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

आगरा। शहीद स्मारक पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बनाई गई भव्य रंगोली का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर भाजपा प्रभारी बृज बहादुर विधायक डॉ धर्मपाल सिंह सहित अवलोकन किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम एवं देशभक्ति से जुड़े वीडियो भी प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनवीर, मनमोहन कुशवाहा, राहुल सागर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने बताया की शहीदों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button