आगरा

क्या इस बार अँधेरे में मनाएंगे नवरात्रे-दीवाली या अन्य त्यौहार?

उपभोक्ताओं में बढ़ती परेशानी और हड़कंप की स्थिति एक गंभीर चिंता का विषय है: जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया

आगरा। लगातार विदुत विभाग की छापेमारी से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में बिजली विभाग की लगातार चल रही छापेमारी और जांच अभियानों के बीच किसान नेता के पास पहुँच रहे किसान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजवीर लावनियाँ ने बताया की कई क्षेत्रो से मेरे पास किसानो के फ़ोन के साथ उनका मेरे निवास पर आना हो रहा है उपभोक्ताओं में बेचैनी और चिंता का माहौल दिखाई दे रहा है। कार्रवाई के चलते उपभोक्ता अपने रोजमर्रा के कामकाज छोड़कर बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर होने की बात कह रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार जांच और कार्रवाई के बीच सबसे बड़ी चिंता बिजली कनेक्शन और आपूर्ति को लेकर बनी हुई है। आगामी नवरात्र और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं बिजली संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें त्योहार अंधेरे में मनाने की स्थिति का सामना न करना पड़े। स्थानीय उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती परेशानी और हड़कंप की स्थिति को लेकर विभाग से स्पष्ट जानकारी और प्रभावी समाधान की अपेक्षा की जा रही है। किसान नेता ने बताया कि जांच और कार्रवाई अपनी जगह आवश्यक है, लेकिन वैध उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाने तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया की त्योहारों का मौसम नजदीक होने के कारण उपभोक्ताओं की मांग है कि बिजली विभाग क्षेत्रवार समस्याओं की समीक्षा करे, शिकायतों का शीघ्र समाधान करे और बिजली आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करे, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button