
गोवर्धन। कस्बे में भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। रविवार को गोवर्धन में भाजपा द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहाकि प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। हम सभी का यह साझा संकल्प है कि हम एक नए आत्म निर्भर, सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों से जनता को अवगत कराने को कहा। इस मौके पर गोवर्धन मंडल अध्यक्ष कान्हा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, सियाराम शर्मा, जगदीश मास्टर, रामधन शर्मा, मोहित सरोज, विनोद कौशिक, राधेश्याम पांडे, हरिश्चंद्र ठाकुर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।