यूपी

शिक्षा व्यवस्था में सुधार. शिक्षकों को सम्मान

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के साथ ही शिक्षकों को सम्मान दिया है। उनको अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। अन्य समस्याओं और मांगों के समाधान पर तत्परता से विचार किया जा रहा है। सरकार ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए कार्य कर रही है।
माध्यमिक शिक्षा से जुड़े तेईस हजार राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों को धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विद्यालयों का वातावरण बेहतर बन रहा है। इससे शिक्षकों को भी अध्यापन का उचित माहौल मिल रहा है। विद्यालयों में अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं है। शिक्षकों को सम्मान और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा मित्रों का मानदेय तीन हजार रुपये से बढ़ाकर अब अठारह हजार रुपये किया गया है। अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार रुपये से बढ़ाकर सत्रह हजार रुपये किया गया है। सरकार शिक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों को भी इस व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में कार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button