
गोवर्धन। कस्बा के राधाकुंड स्थित मैत्री विधवा आश्रम राधा नगर कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आश्रम के संचालक जनरल भूपेंद्र द्वारा योग के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का एक प्राकृतिक मार्ग है। यह बिना किसी दवा के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। वहीं
आश्रम करीब सो माताएं प्रति दिन योग करती है। मैत्री विधवा आश्रम संचालक जनरल भूपेंद्र,
श्रीमती बिन्नी सिंह, आश्रम मैनेजर संतोष कुमार
चतुर्वेदी,द्वारा संचालित किया जा रहा है। मैत्री विधवा आश्रम में माताओं के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है।