आगराजनता की आवाज़

होटल में घटनाओं को दिया जा रहा अंजाम

आगरा

*यमुना पार के होटल बने जुर्म का अड्डा –

नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, वसूली, गैंगरेप से लेकर आत्महत्या तक, फिर भी पुलिस मौन क्यों? आखिर इन होटलों पर कार्रवाई क्यों नहीं?*

*आगरा।* ताजनगरी आगरा के यमुना पार क्षेत्र के होटल अब मेहमाननवाजी के लिए नहीं, बल्कि जुर्म और अय्याशी के अड्डे के रूप में बदनाम हो रहे हैं। टेढ़ी बगिया, जलेसर रोड, कीठम रोड और हाथरस रोड पर कुकुरमुत्तों की तरह उग आए दर्जनों होटलों में रोजाना सनसनीखेज वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

*ताजा कांड ने खोला रैकेट – न्यू कुबेर होटल में नाबालिग से दुष्कर्म कर 3 लाख की वसूली*

ताजा मामला थाना खंदौली क्षेत्र के *न्यू कुबेर होटल एंड रेस्टोरेंट, टेढ़ी बगिया, जलेसर रोड* का है। यहां 13-14 साल की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर होटल में दुष्कर्म किया गया, मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाई गई और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया।

इस संबंध में पीड़िता की मां की तहरीर पर *थाना खंदौली में FIR No. 0333/2026 दिनांक 12/10/2026* को दर्ज हुई है। पुलिस ने *BNS की धारा 65(1), 64(2)(m), 308(2), 351(3), 61(2)(a) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6* में मुकदमा पंजीकृत किया है।

FIR में *यश चौधरी, दीपक, टड़ा उर्फ तिलक सिंह निवासी महादेवी नगर खंदौली और न्यू कुबेर होटल के मालिक व संचालक* को नामजद किया गया है।

आरोप है कि 25 मई 2026 को किशोरी को होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और वीडियो बना ली। उसके बाद कभी 5 हजार, कभी 10 हजार, कभी 1 लाख रुपये की मांग कर कुल *3 लाख रुपये* वसूल लिए गए। घर में रखे पैसे गायब होने और परिवार को प्लॉट तक बेचना पड़ा तब जाकर परिजनों को पूरी घटना का पता चला। मामले की जांच इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव को दी गई है।

*यमुना पार के होटलों का काला इतिहास – एक नजर में:*

*1. किशोरी से गैंगरेप कांड:* कुछ वर्ष पूर्व यमुना पार के ही एक नामी होटल में नाबालिग से गैंगरेप ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था।

*2. होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या:* ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगा ली थी।

*3. छापे में पकड़े गए युवक-युवतियां:* कई बार पुलिस छापे में होटलों से युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं, लेकिन होटल मालिक बचते रहे।

*4. नकली दूल्हा-दुल्हन गैंग:* एक होटल में हनीट्रैप गिरोह नकली दूल्हा-दुल्हन बनकर लूट और ठगी करता था।

*बड़ा सवाल – बिना ID के नाबालिग को कमरा कैसे मिला?*
नियमानुसार बिना ID प्रूफ और रजिस्टर एंट्री के किसी को कमरा नहीं मिल सकता, खासकर नाबालिग को तो बिल्कुल नहीं। फिर न्यू कुबेर होटल में नाबालिग की एंट्री कैसे हुई? CCTV कहां है? क्या पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था? क्या होटल का रजिस्टर मेंटेन होता है?

*पुलिस की भूमिका पर सवाल:*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यमुना पार के थानों की पुलिस इन होटलों से महीनेदारी लेती है, इसलिए सघन चेकिंग नहीं होती।

*जनता में उबाल – बुलडोजर चलाने की मांग:*
व्यापार मंडल और समाजसेवियों ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर आगरा से मांग की है कि टेढ़ी बगिया, जलेसर रोड, हाथरस रोड के सभी संदिग्ध होटलों के लाइसेंस निरस्त कर होटल संचालकों को भी सह-अभियुक्त बनाया जाए।

होटलों से महीनेदारी

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि होटल से थाना चौकी पुलिस को महीने दरी पहुंच जाती है कुछ भी होता रहे किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ता सुबह से लेकर रात्रि तक तमाम नाबालिक लड़कियों को लेकर लोग होटल में आते हैं इसके तमाम वीडियो मौजूद हैं स्कूली छात्राओं को भी लेकर लोग होटल में आते हैं कहां है मिशन शक्ति केवल दिखावा मात्र के लिए पुलिस फोटो खींच कर मिशन शक्ति और कार्रवाई की बात करती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button