हाथरस

महिलाओं के लिए संस्था के दरवाजे चौबीस घंटे खुले : प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा गुप्ता

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष का जनपद में हुआ आगवन, महिला पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

हाथरस। जनपद के कस्बा सादाबाद में आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा गुप्ता का आगवन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के निर्देश पर हुआ। इस मौके पर संस्था की महिला पदाधिकारियों ने आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा गुप्ता का फूलमालाओं व दुपट्टा उड़ाकर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा गुप्ता ने महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिलाएं अपने हक को समझे। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था सादाबाद की एक अलग संस्था है जिसने महिलाओं के हित में कार्य करके अपनी अलग साख बनाई है में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा का आभार व्यक्त करती हूं। संस्था की अपने दिशा निर्देश पर ऐसे ही आप आगे बढ़ाए। इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा सहित पूनम वर्मा, ऊषा देवी, ममता देवी, पूनम वर्मा, राखी देवी, कोमल देवी, श्यामो देवी, दिनेश बघेल, राखी सिंह, सौरभ, सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button