
रिटायर्ड अध्यापक की पत्नी से लूट करने वाले बदमाश के पैर में लगी गोली
एक बदमाश फरार टेंपो तमंचा जैवरात नगदी बरामद
आगरा थाना खंडोली क्षेत्र रामदास कोल्ड स्टोर के पास ऑटो सवार बदमाश होने लूट की घटना को अंजाम दिया था रिटायर अध्यापक दयानंद सिसोदिया की पत्नी फतेहपुर से अपने भतीजे के साथ आवल खेड़ा के लिए रामबाग चौराहे से आटो में बैठी थी ऑटो वाले ड्राइवर और उसके साथी ने ही दोनों को लूट लिया था मुकदमा लिखने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और पुलिस ने दो दिन के अंदर ही लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया एक फरार है उसकी तलाश जारी है एक्सप्रेस वे पर मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में गोली लगी है आरोपी बदमाश के पास से जेवरात नगदी टेंपो बरामद हुआ है रॉकी उर्फ जितेंद्र पुत्र मुरारी लाल निवासी कुरावली थाना सादाबाद का निवासी है हाल ही में सुदामापुरी थाना ट्रांस यमुना आगरा रह रहा था उसका साथी सोनू पुत्र संतोष निवासी केके नगर सविता नगर नरेश आगरा फरार है पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है
आज दिनांक 21/22-09-2025 की रात्रि में थाना खंदौली पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों चैकिंग के दौरान टैम्पू सवार 02 अभियुक्तों को रोके जाने पर अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया, पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया व 01 अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त (रॉकी उर्फ जितेन्द्र) दिनांक 20.09.2025 को थाना खंदौली क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित है।
➡️ पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से हुआ घायल। अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया।
➡️ अभियुक्त के कब्जे से 01 इलेक्ट्रिक टैम्पू, 01 अदद तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस.315 बोर, रु0 2,000/-(01चैन व 01 अंगूठी पीली धातु ) बरामद।
➡️अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं की जा रही अग्रिम कार्यवाही



