खंदौली में पोल में करंट लगने से गोवंश की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार

आगरा। बारिश शुरू होते ही बिजली से जुड़े हादसों का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को खंदौली के पड़ाव चौराहे पर विद्युत पोल में करंट आने से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, संबंधित विद्युत पोल में कई दिनों से करंट आ रहा था। इस संबंध में विभाग को शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इसी पोल के पास करंट लगने से एक नंदी की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण यह दूसरी घटना हुई।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रचार मंत्री व गौ सेवक गिर्राज सिंह नौहवार व ब्लॉक अध्यक्ष रवि जुरेल ने भविष्य में ऐसी घटना ना हो उन दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और खतरनाक पोल को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
बड़ा सवाल बारिश का मौसम शुरू हो चुका है स्कूल भी खुल चुके है विधुत विभाग के पोल ऐसे में लोगो की लिए खतरा बने हुए है।
वहीं, इस मामले में जेई शिव सिंह ने बताया कि पोल को पहले ही ठीक कर दिया गया था। उनके अनुसार, बंदरों के कूदने से जॉइंट खुल जाने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जा रहा है।



