
बरहन में धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी का अवैध खनन, रात 12 बजे के बाद शुरू होता है खेल
*₹10,000 प्रति डंपर के हिसाब से बेची जा रही मिट्टी, खनन माफिया के हौसले बुलंद*
आगरा *बरहन / एत्मादपुर * तहसील एत्मादपुर के बरहन क्षेत्र में कनराऊ के पास अवैध मिट्टी खनन का कारोबार एक बार फिर जोरों पर है। नियमों को ताक पर रखकर खनन माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से खेतों और सरकारी जमीन से मिट्टी का अवैध खनन कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार रोजाना *रात्रि 12:00 बजे के बाद* खनन का काम शुरू होता है और सुबह होने से पहले सैकड़ों डंपर मिट्टी भरकर निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक डंपर मिट्टी *10 हजार रुपये* के हिसाब से बेची जा रही है।
पहले भी पकड़ा जा चुका है माफिया
यह कोई पहला मामला नहीं है। इस खनन माफिया पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई के कुछ दिन बाद ही फिर से वही खेल शुरू हो जाता है।
पिछले वर्ष *उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित कुमार* के द्वारा इस अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई की गई थी और कई जेसीबी डंपर ट्रैक्टर ट्रॉली वाहनों को सीज भी किया गया था। लेकिन SDM के तबादले / व्यस्तता के बाद माफिया ने फिर से अपना नेटवर्क सक्रिय कर लिया है।
ग्रामीणों में आक्रोश
दिन-रात ओवरलोड डंपरों के चलने से गांव की सड़कें टूट चुकी हैं। धूल और गड्ढों से ग्रामीण परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि अवैध खनन से आसपास के खेतों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कनराऊ बॉर्डर के पास चल रहे इस अवैध मिट्टी खनन पर तत्काल रोक लगाकर माफिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
कुछ कथा कथित शराब की बोतल लेकर मिट्टी खनन माफिया से मिलकर अवैध धंधा चलवा रहे हैं
बरहन में तीन दिन से बिना अनुमति के मिट्टी का कार्य चल रहा था धार्मिक जग में मिट्टी डलवाने की कहकर आसपास की कॉलोनी में मोटी रकम लेकर मिट्टी डाली जा रही थी शिकायत करने के बाद बंद कराई गई
2 दिन से लगातार कनराऊ बॉर्डर के पास खनन माफिया के द्वारा रात्रि 12:00 बजे के बाद मिट्टी का खनन किया जा रहा है कई डंपर मिट्टी प्लाटों में डाली जा रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है



