आगरा

विभिन्न द्रव्यों से हुआ भगवान सूर्य का दिव्यार्चन

आगरा। श्रीगोपालजी धाम, दयालबाग में आज भविष्य पुराण पर चल रही प्रवचन श्रृंखला पूर्ण हुई । सात दिन तक चले इस ज्ञान यज्ञ में आठवें दिन सभी भक्तों ने बड़े ही भावपूर्वक सूर्य भगवान का अर्चन किया।
कथावाचक डॉ दीपिका उपाध्याय ने बताया कि भगवान सूर्य पुराण कथा से विशेष प्रसन्न होते हैं इसलिए भगवान सूर्य को प्रसन्न करना चाहिए ताकि वे संपूर्ण विश्व पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें । भगवान सूर्य ही इस जगत में उचित वर्षा तथा फसल के लिए कृपा करते हैं इसीलिए भगवान सूर्य की प्रसन्नता हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सभी भक्तों ने इस अवसर पर पंचमेवा, कपास के बने कमल, तथा अन्यान्य पुष्पों आदि से भगवान सूर्य का दिव्य अर्चन किया । इस अवसर पर भविष्य पुराण में निर्दिष्ट स्तोत्र का पाठ किया गया । भक्तों ने भगवान सूर्य से आरोग्य, रूप, यश तथा धरती पर उचित वर्षा कर मनुष्यों का पोषण करने की प्रार्थना की।
दिव्यार्चन तथा प्रसाद की समस्त व्यवस्थाएं गुरुदीपिका योगक्षेम फाउंडेशन ने संभाली। दिव्यार्चन के उपरांत महा भंडारे का आयोजन किया गया । इस भंडारे की व्यवस्थाएं फाउंडेशन द्वारा की गई जिसमें सभी भक्तों ने बड़ी श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button