
*अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम*
*आगरा।* थाना खंदौली क्षेत्र में गुरुवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा-जलेसर रोड पर बास मोहन सहाय के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार दोनों मृतक पुरा लोधी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों आवल खेड़ा की तरफ से अपने गांव बाइक पर वापस जा रहे थे। तभी बास मोहन सहाय के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची थाना खंदौली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



