
प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया*
*आगरा।* मलपुरा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेंट पीटर कॉलेज के पास एक युवक ने युवती को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।
मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत की जानकारी पुलिस जुटा रही है। वहीं युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है।
प्रारंभिक जानकारी में यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात हो गई है। सूचना पर एसीपी और एडीसीपी भी मौके पर पहुँचे और जांच में जुट गए हैं। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटा रही है और सीसीटीवी खंगाल रही है।
रोहता क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
*पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।*



