खंदौली में जहाँ बैठते है ब्लॉक प्रमुख उनको नहीं दिखाई देती वहाँ गंदगी, ‘कुत्ता भी जब बैठता है तो दुम हिलाकर
सफाई कर्मियों की फौज, फिर भी गंदगी का राज, विभाग इस स्थिति पर चुप क्यों

आगरा। खंदौली ब्लॉक के सामने कूड़े का ढेर करता है आपका स्वागत, ब्लॉक प्रमुख कार्यालय के सामने वीर सपूतों की प्रतिमाओं के पास फैली गन्दगी,प्रतिमाओं का हो रहा अपमान, खंड विकास कार्यालय के सामने फैली गंदगी एक गंभीर समस्या है। इससे न केवल दुर्गंध आती है, बल्कि यह बीमारियों का कारण भी बन सकती है। गंदगी के कारण आसपास का वातावरण भी दूषित होता है। धीरे-धीरे सफाई अभियान का कड़वा सच सामने आ रहा है। ब्लॉक परिसर जो स्वच्छ भारत अभियान की सफलता का प्रतीक था,अब गंदगी और बदबू का अड्डा बन चुका है। यहां ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा खंड विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी की मौजूदगी के बावजूद सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं पर सवाल खड़े करती है।
सफाई कर्मियों की फौज, फिर भी गंदगी का राज
खंदौली ब्लॉक में सफाई कर्मियों की लंबी चौड़ी फौज तैनात है, लेकिन खंड विकास कार्यालय के बाहर फैली गंदगी साफ दिखाती है कि उनका काम कितना प्रभावी है। सवाल उठता है कि इन सफाई कर्मियों की निगरानी कौन कर रहा है और विभाग इस स्थिति पर चुप क्यों है?
महिलाओं और बुजुर्गों को होती है परेशानी
गंदगी के कारण यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं के लिए इस दुर्दशा के चलते गरिमा और स्वास्थ्य दोनों खतरे में हैं। लंबी दूरी तय करके फरियाद करने आए बुजुर्ग, महिलाओं और आम जनता के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है, इस लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की पोल खुलती है। यह भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता की ओर स्पष्ट इशारा करता है। सवाल उठता है कि क्या वरिष्ठ अधिकारी इस समस्या से अनजान हैं, या इसे जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है? क्या सफाई कर्मियों पर कोई कार्रवाई होगी? विभाग को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी तय कर इस स्थिति को सुधारने के ठोस कदम उठाने चाहिए। ये तो एक उदाहरण है जो बताता है कि स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाएं जमीन पर कैसे विफल हो रही हैं।
भारतीय किसान यूनियन के गिर्राज सिंह नौहवार उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री
ने बताया की कई सालो से खंदौली ब्लॉक कार्यालय के बाहर कूड़े की समस्या बनी हुई है लेकिन कहीं भी इसकी सुनवाई नहीं की जा रही हमने इसकी शिकायत ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा के साथ-साथ उच्च अधिकारियों से कई बार की कई बार ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा किया। लेकिन वहाँ से आश्वाशन दे दिया जाता है। कार्यालय के ठीक बाहर निकलते ही स्वच्छता अभियान की धज्जिया उड़ रही है। यहा पर कचरा झाड़-झखाड़ सफाई अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही भी यहा देखने को मिल रही है। चारदीवारी से सटकर ट्रासफार्मर के खोल गंदगी बढ़ा रहे है। अन्य छिटपुट कचरा भी यहा बिखरा पड़ा है। वीर सपूतों की प्रतिमाओं के पास फैला कचरा एक गंभीर समस्या है। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में आम लोगों को भी साफ सफाई रखने में सक्रिय योगदान देने के लिए जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यहा के ब्लॉक कार्यालय के बाहर फैली गंदगी को देखकर तो ये लगता है कि अभी दूसरों को जागरूक करने का दायित्व निभाने वाली सरकारी मशीनरी खुद ही जागरूक नहीं है। इस कार्यालय के लिए जिले के अन्य सरकारी अधिकारियों का भी आवागमन यहीं से होता है। फिर भी किसी की निगाह इस कार्यालय के बाहर पड़े कूड़े-कचरे व अन्य कबाड़ को हटवाकर रास्ते को साफ सुथरा रखने की तरफ नहीं गया। अब समय आ गया है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।