खंदौली में महापुरुषों की प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण भूल गए जिम्मेदार, गंदगी पसरी, ज्ञापन सौंपा

आगरा। खंदौली खंड विकास कार्यलय के बाहर हमुमान जी,चंदशेखर आजाद, भगत सिंह की प्रतिमाएं लगी हैं। इसका अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया है, क्योंकि ब्लॉक प्रशासन महापुरुषों को भूल गया है। उनकी प्रतिमाओं के पास गंदगी की भरमार है। मूर्तियां भी धूल से भरी हैं। इसके साथ ही छुट्टा पशु भी आसपास विचरण कर गंदगी फैला रहे हैं। इनको संवारने की जिम्मेदारी जिम्मेदार भूल चुके है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्क्षय राजवीर लवानियां ने बताया की सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिमा स्थल पर से सारा कचरा हटाया जाए,रंगाई पुताई की जाए,आरसीसी से फर्श बनाया जाए, तिरंगा लगाया जाए, लाइटें लगाई जाएँ, साइड से हरी घास लगायी जाए, बैठने की पानी पीने की व्यवस्था की जाए,लेकिन इसकी देखरेख करना ब्लॉक प्रशासन भूल गया है। प्रतिमाओं पर धूल जमी है। इसके साथ ही आसपास गंदगी भी है। प्रतिमा के पास छुट्टा पशु विचरण करते हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दल के नेता आशीष शर्मा ने अपने बैनर,होर्डिंग,पोस्टर लगा रखें है। जो उनके लिए बहुत ही ज़रूरी है। जिला अध्क्षय राजवीर लवानियां ने इस मामले को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। और जल्द से जल्द प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण करने की मांग की
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां,प्रदेश प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार,केएस राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चाहर,जिला सचिव राजवीर सिंह दरोगा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सावित्री चाहर,सुखपाल सिंह, किशन वीर सिंह, रवेंद्र सिंह चाहर, ओम प्रकाश वर्मा, अजीत यादव, पंकज यादव,महिला प्रकोष्ठ की जिला महा सचिव मंजू परिहार, तहसील उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।