आगराजनता की आवाज़

खंदौली सड़क से कहां छोड़ा जाए पानी पता लगाने में विभागों के अधिकारियों से लेकर इंजीनियर नाकाम

आगरा। आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खंदौली में सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया खंदौली पहुंचे। उन्होंने बताया की आये दिन सड़क पर जलभराव की सूचना मिल रहीं है। इसलिए मुझे क्षेत्र की जनता के लिए आना पड़ा। उन्होंने मलूपुर तिराहे से लेकर यमुनाएक्सप्रेस वे इंटरचेंज तक उच्च अधिकारियों के साथ निरक्षण किया। उन्होंने देखा की यहां कोई हल नहीं निकल रहा है तो वो ब्लॉक कार्यालय पहुंचे जिसमे उन्होंने थाना प्रभारी राकेश चौहान नायब तहसीलदार हेमंत चौधरी, लेखपाल महादेव सिंह, ब्रजभूमि कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी विनय वर्मा के साथ बैठक की। लेकिन वहां भी कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने बताया की सड़क से कहां छोड़ा जाए पानी ये पता लगाने में विभागों के अधिकारियों से लेकर इंजीनियर नाकाम हो रहे है। भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने अधिकारियों से जल्द से जल्द जलभराव की समस्या समाधान की मांग की। समाधान ना होने पर भाकियू ने धरने की चेतावनी दी। इस मोके पर भारतीय किसान यूनियन के गिर्राज सिंह नौहवार उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री, मनीष पंडित, बंटू लवानियां, संजय उपाध्याय, कुलदीप ठेनुआ, भगवती उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा, रामू जूरैल, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button