खंदौली में जलभराव की सूचना पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष, समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

आगरा। आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खंदौली में सड़क पर जलभराव की समस्या का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। यह समस्या अक्सर भारी बारिश या खराब जल निकासी के कारण होती है, जिससे यातायात और आम जीवन में बाधा उत्पन्न होती है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया खंदौली पहुंचे और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक में कोई भी हल नहीं निकला जिलाध्यक्ष ने दो महीने के भीतर जलभराव के समाधान की बात कही अगर सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने बड़े आंदोलन की बात कही।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने बताया की हाइवे अथॉर्टी द्वारा जलभराव को रोकने के लिए, जल निकासी में सुधार करना, सड़कों के गड्ढों और खाइयों को साफ करना, और पानी को अस्थायी रूप से संग्रहीत करने जैसे उपाय किए जा सकते हैं. लेकिन हाइवे के अधिकारी केवल पैसे लूटने में लगे है। वाहन स्वामी को जब आप सुविधा ही नहीं दोगे तो टोल किस बात का। ये कोई गली की सड़क नहीं नेशनल हाइवे है मजाक बनाकर रख दिया है। और वहाँ मैंने खंदौली ब्लॉक परिसर के बाहर महापुरषो की प्रतिमाओं के पास कचरे से लगा ढेर देखा तो में हैरान रह गया। इससे ये साबित होता है की क्षेत्रीय नेता नेशनल हाइवे के अधिकारी कितने लापरवाह बने हुए है। उन्हें अपने वीर सपूतों के पास गन्दगी नहीं दिखाई देती। मौके पर भारतीय किसान यूनियन के गिर्राज सिंह नौहवार उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री, बंटू लवानियां, संजय उपाध्याय, कुलदीप ठेनुआ, भगवती उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा, रामू जूरैल, आदि लोग मौजूद रहे।