खंदौली खंड विकास कार्यालय पर तेजी से हो रहा विकास, कूड़े, गोबर का लगा ढेर, कुछ दिन बाद दीवारों पर छपेंगे उपले

आगरा। खंदौली खंड विकास कार्यालय के बाहर गेट के पास इस समय गोबर का ढेर लगा हुआ है जिसके चलते लोगों का बैठना दुभर हो गया है। मुख्य मार्ग पर भी जलभराव है। क्षेत्रीय नेता-अधिकारियों की लापरवाही ग्रामीणों झेलनी पड़ रही है। भारतीय किसान यूनियन के गिर्राज सिंह नौहवार उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री ने इस मामले को ब्लॉक प्रशासन को अवगत कराया और समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
हाइवे पर जलभराव हो रहा है। मुख्य मार्ग इससे अछूता नहीं है। यदि गांव में एंट्री की जाएगी तो पानी से होकर होगी। आम जन के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक के बाहर गोबर का ढेर लगा हुआ है। कई बार अधिकारियों व ब्लॉक प्रमुख से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस समय प्रतिमा स्थल के हालात बेहद खराब हैं। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों ने भी पैर पसार लिए हैं, शनिवार को मोके पर गिर्राज सिंह नौहवार ने ब्लॉक प्रशासन को इस मामले से अवगत कराया। साथ ही फोटो व वीडियो भी दिखाई। बाद में उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां,प्रदेश प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार,मनीष पंडित,मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा की जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो ब्लॉक पर देंगे धरना।