आगराजनता की आवाज़

खंदौली में भाजपा कार्यकर्ता की चप्पलो से पिटाई, अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने का लगा आरोप

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ने से महिला कार्यकर्ताओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर खंदौली के युवक की पिटाई कर दी। महानगर अध्यक्ष और उनकी साथी कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर ने प्रसारित हुआ है। घटना के बाद से युवक लापता है। दोनों ओर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने बताया कि खंदौली रामनगर का एक व्यक्ति आनंद शर्मा जो खुद को भाजपा का नेता बताकर आसपास रौब गांठता था। वह कई दिनों से उनकी कार्यकर्ताओं को अश्लील वीडियो बनाकर भेज रहा था। फोन पर परेशान कर रहा था। उपाध्यक्ष रेखा शर्मा ने शनिवार को फेसबुक पर इसके बारे में पोस्ट की थी। वह साथी महिला कार्यकर्ताओं के साथ आरोपित को समझाने के लिए उसके घर गई थीं। वहां जानकारी हुई कि आरोपित इसी जगह से वीडियो बनाकर भेजता था। उसकी पत्नी और मां ने भी उसकी हरकतों को गलत बताया। समझाने का प्रयास करने पर आरोपित ने अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद प्रतिक्रिया में महिल में महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपित के खिलाफ कल थाने में इसकी शिकायत करेंगे। मारपीट के वीडियो में महिला मोर्चा की अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ युवक को पीट रही हैं। कुछ कार्यकर्ता उसे चप्पल से मार रही हैं और वीडियो बनाकर प्रसारित करने की बात कह रही हैं। वहीं भाजपा का बूथ अध्यक्ष होने की चर्चा क्षेत्र में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button