आगरा

आगरा जामा मस्जिद कमेटी पर घोटाले और अवैध गतिविधियों के गंभीर आरोप सामने आए

आगरा जामा मस्जिद कमेटी पर घोटाले और अवैध गतिविधियों के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद और उसका भाई फैसल मुख्य निशाने पर हैं।

शिकायत के मुताबिक दोनों भाइयों ने 50 लाख रुपये किरायेदारों से वसूले और वक्फ खाते में जमा नहीं कराए।

इसके अलावा उन्होंने वक्फ संपत्तियों को ट्रांसफर और बेचा तथा फर्जीवाड़ा किया।

फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित पत्र तैयार किया गया और सचिव के अधिकार सीज करने का खेल रचा गया।

जाहिद का आपराधिक इतिहास भी उजागर हुआ है और जामा मस्जिद कार्यालय पर कब्जे का आरोप भी लगा है।

सचिव आज़म खां मलिक ने पुलिस आयुक्त से FIR दर्ज करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

जाहिद और फैसल पर कार्रवाई की आवाज़ तेज़ हो रही है।

हाल ही में आगरा के थाना मंटोला में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वे अपनी दबंगई और सरकारी दस्तावेजों में हस्तक्षेप कर जमीनें हड़पने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनका खेल अब फेल हो गया।

आगरा पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और दोनों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button