आगरा
जाति लिखे वाहनों पर पुलिस का चला डंडा, 372 वाहनों का किया चालान

आगरा पुलिस द्वारा जाति संबंधी स्लोगन/स्टीकर,स्टंट बाजी, काली फिल्म एवं हूटर लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक 30.09.2025 को कुल-372 वाहनो के चालान की कार्यवाही की गई है।
आगरा पुलिस नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर कोई भी काली फिल्म, स्टंटबाजी अथवा आपत्तिजनक/जातिगत शब्द/संदेश न लिखवाएं और कानून का पालन करें।



