आगरा

तीन बाइक चोर गिरफ्तार

आगरा। किरावली क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटना घटित हुई थी इस संबंध में आज मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हैं हुए तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से छह मोटरसाइकिलें, एक ऑटो रिक्शा, और भारी मात्रा में बाइक के
इंजन व अन्य पुर्जे बरामद किए गए। यह कार्रवाई मिढ़ाकुर चौकी के सामने, नानपुर कट से थोड़ा आगे, सहारा गाँव रोड पर एक अर्धनिर्मित बिल्डिंग में की गई है पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बिल्डिंग से मोटरसाइकिल और उसके पूजें ले जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और
देखा कि तीन लोग सामान एक ऑटी-रिक्शा में लाद रहे हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया। ऑटो रिक्शा की तलाशी में बाइक की टंकी, स्पेयर पार्ट्स और एक स्कूटर का इंजन बरामद हुआ। जब पुलिस गिरफ्तार लोगों को लेकर बिल्डिंग के अंदर एक कमरे में गई, तो वहाँ कई
मोटरसाइकिलें खड़ी मिलीं। बाइक की टंकी और चोरी का अन्य सामान भी बरामद हुआ। वरामद स्पेयर पार्ट्स में दो चाइकों के इंजन ब्लॉक जिनके इंजन नंबर घिस गए थे तीन बाइकों के सिलेंडर किट, दो बाइकों के इंजन हेड और अन्य बाइक पार्ट्स शामिल थे पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीबी पुत्र सराफत अली (48 वर्ष) निवासी सधन गाँव, थाना अछनेरा और कासिम पुत्र इसाफ अली (28 वर्ष) निवासी कमाल खां बरवाली गली, थाना शाहगंज के रूप में हुई। नरेश कुमार पुत्र स्व रामचरन निवासी दुर्गेश पुरम सिरोली रोड धनौली थाना मलपुरा आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चुराई थीं। उन्होंने बताया कि यहाँ कुछ मोटरसाइ‌किलों को खोलकर उनके पुर्जे एक ऑटो में लादकर धनौली कबाड़खाने ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने यह भी बताया कि पल्सर बाइक उदयपुर, राजस्थान से और आंटी आगरा कैंट चौराहे से चुराया गया था। उन्हें बाकी बाइकों का अता-पता नहीं है। एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस बाकी बाइकों के बारे में भी जौच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button