बेटे ने कर दी बाप की हत्या, शव को बोरे में भरकर यमुना में फेंका

आगरा। थाना कमला क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बोरे में भरकर स्कूटी से ले जाकर यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस शव की तलाश में जुटी है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि वाटर वर्क्स लाल मस्जिद के पास मनीष अपनी मां रानी के साथ रहता है। मनीष के पिता भरत करीब 20 साल से अलग रह रहे थे। माता-पिता के बीच विवाद होने के कारण उनकी बातचीत नहीं थी। भरत कभी कभार घर आता था तो गाली-गलौज करता था। इसका बेटा मनीष विरोध करता था। शुक्रवार सुबह भी भरत सिंह घर आया था। मनीष ने उसका विरोध किया इसको लेकर बाप-बेटे में तकरार हुई। मारपीट हुई। भरत सिंह जमीन पर गिर गया। गुस्से में मनीष ने पिता की छाती पर लात मारी। इससे भरत सिंह की मौत हो गई।
				
					


