शिवाय इंटर कॉलेज में टीचर के पीटने से छात्रा का फट गया था कान का पर्दा, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, मुख्यमंत्री से मिलेगा पीड़ित परिवार

आगरा। सादाबाद के गोविंदपुर में एक छात्रा को शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पीटा गया था। पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फट गया, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस से शिकायत की छात्रा का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था। छात्रा का कहना था कि टीचर ने उसके छह थप्पड़ मारे।
आपको बता दें खंदौली थाना क्षेत्र के हरिशंकर निवासी मलूपुर ने गोविंदपुर चौकी में तहरीर दी थी। बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 23 दिसंबर को कॉलेज गयी थी। शिक्षिका स्वेता से कुछ कहासुनी हो गयी और राधिका की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोप है कि शिक्षक और स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को घटना की सूचना नहीं दी, बल्कि राधिका को धमकाया कि वह घर पर इस बारे में कुछ न बताए। स्कूल से घर लौटने पर राधिका ने अपने अभिभावकों को पूरी घटना बताई। पीड़ित ने बताया की वो एक महीने से सादाबाद थाने चक्कर काट रहे है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही, इसके लिए पीड़ित परिवार अब लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और अपनी पीड़ा बताएँगे वहीँ डॉ ने बताया की जल्द ही इलाज नहीं करवाया गया तो उसके कान में इन्फ़ेक्सन फैल सकता है।
हरिशंकर ने अपनी शिकायत में बेटी राधिका से मारपीट करने वाली शिक्षिका और धमकी देने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है।



