आगराजनता की आवाज़

खंदौली में शिक्षक गुटखे को नशीला बनाने के लिए उसमें मिलाता था केमिकल, तेलंगाना पुलिस ने दबोचा

आगरा। खंदौली के गांव नगला मट्ट में शुक्रवार की सुबह तेलंगाना पुलिस ने दबिश दी। केमिस्ट्री के एक दिव्यांग शिक्षक मनोज को हिरासत में लिया। एक दुकान में छापा मारकर भारी मात्रा में केमिकल बरामद किया। बताया जा रहा है कि जोधपुर में एक गुटखा फैक्ट्री पकड़ी गई थी। गुटखे को नशीला बनाने के लिए उसमें केमिकल मिलाया जाता था। यह केमिकल आगरा में तैयार होता था। देर रात तक आरोपित शिक्षक से पुलिस की पूछताछ जारी थी। डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि तेलंगाना पुलिस ने संपर्क किया था। बताया कि जोधपुर में पिछले दिनों एक गुटखा फैक्ट्री पकड़ी थी। माल की सप्लाई तेलंगाना में थी। उस दौरान कई लोगों को पकड़ा गया था। गुटखा फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान आगरा के मनोज का नाम प्रकाश में आया। वह कैमिस्ट्री का शिक्षक है। नशे के लिए कोई ड्रग्स तैयार करता है। कई प्रकार के केमिकल मिलाकर यह नशा तैयार किया जाता है। आशंका है कि गुटखे की मांग बढ़ाने के लिए यह केमिकल उसमें मिलाया जाता था। खंदौली पुलिस के साथ मिलकर गांव नगला मट्ट में दबिश दी गई। पुलिस ने मनोज को हिरासत में लिया। उसे खंदौली थाने लाया गया। मनोज को शिक्षक है। पुलिस ने बताया कि यह एनडीपीएस एक्ट का मामला है। नारकोटिक्स से जुड़ा हुआ है। जांच जारी है।

ये केमिकल हुए बरामद
शिक्षक के पास से 450 लीटर आसुत जल, 120 लीटर मेथिल एमीन, 27.5 लीटर हाइड्रोब्रोमिक अम्ल, सौ लीटर एथिल एसीटेट, 50 लीटर एसीटोन, 40 लीटर हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, और नौ लीटर इथेनॉल बरामद हुए हैं। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि केमिकल मिलाकर नशे के लिए ड्रग्स कैसे तैयार किया जाता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
फिरोजाबाद का निवासी है आरोपित शिक्षक
आरोपित शिक्षक मनोज मूलतः नारखी फिरोजाबाद का निवासी है। पिछले 15 साल से वह अपने जीजा धर्मेंद्र के गांव में परिवार सहित खंदौली के नगला मट्ट में रहता है। कैमिस्ट्री की कोचिंग पढ़ाता है। पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ समय से उसका जोधपुर आना-जाना शुरू हुआ था। जोधपुर में ही गुटखा फैक्ट्री मालिक से पहचान हुई थी। वहां रहने वाले एक शिक्षक ने ने उनकी की मुलाकात कराई थी। आरोपित शिक्षक ने सैमरा मार्ग पर एक दुकान किराए पर ली थी। केमिकल भंडारण उसी में किया जाता था।
आगरा से तैयार करके भेजा जाता था सामानः जोधपुर में पकड़ी गई गुटखा फैक्ट्री की जांच में आगरा कनेक्शन सामने आया। फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाला नशीला केमिकल आगरा से तैयार होकर भेजा जाता था। तेलंगाना पुलिस की सूचना पर खंदौली में कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए गए शिक्षक से देर रात तक पूछताछ जारी रही। पुलिस नेटवर्क खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button